फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: चढ़ावे में कुंडल न आने पर कन्या ने शादी से किया इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। गांव बिरिया डांडा में चढ़ावे में कुंडल न आने पर कन्या ने शादी से इनकार कर दिया। इससे बरात बिना दुल्हन के ही वापस हो गई। दूल्हे पक्ष के लोगों ने थाने में न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन


जनपद एटा में थाना जैथरा क्षेत्र के गांव चिल्मापुर निवासी युवक की शादी गांव बिरिया डांडा की युवती से तय हुई थी। 25 जून को बरात बिरिया डांडा पहुंची। आरोप है कि द्वारचार और जयमाला के बाद वधू पक्ष ने चढ़ावा और जेवर देखने की बात कही। दूल्हे पक्ष के अनुसार उन्होंने सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, सोने का हार, चार चूड़ियां, चांदी की करधनी, एक जोड़ी पायल, 11 साड़ियां सहित अन्य सामान वधू के भाई को सौंप दिया। आरोप है कि चढ़ावे में कुंडल न होने पर वधू पक्ष ने विवाद शुरू कर दिया और बरात में आई महिलाओं से अभद्रता की। इसके बाद शादी की रस्में लगातार टालते रहे और दोपहर होने पर विवाह करने से इनकार कर दिया।
दूल्हे पक्ष ने शमसाबाद पुलिस को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। थानाध्यक्ष सचिन चौधरी ने बताया कि दूल्हा पक्ष से तहरीर मिली है। दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया था। कन्या पक्ष के लोगों ने शादी से इनकार कर दिया है। लड़की के पिता ने आरोप लगाया कि दूल्हे के पिता ने उसके नौकरी करने और उसके नाम जमीन होने की जानकारी दी थी। दोनों ही बातें झूठी निकलीं। इसलिए बेटी की शादी नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें