श्री राम लीला कमेटी की ओर से कसबे में धूमधाम से राम बारात निकाली गई। बारात के लिए कसबे को दुल्हन की तरह सजाया गया। राम, लक्ष्मण, सीता, काली का अखाड़ा और इलेक्ट्रॉनिक झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
श्री रामलीला कमेटी की तरफ से गुरुवार देर रात कसबा स्थित तपस्वी वाले बाग से भगवान श्रीराम की बारात निकाली गई। कसबे में भ्रमण के दौरान बारात जगह जगह बने राजा दशरथ द्वार, परशुराम द्वार, राजा जनक द्वार और गुरु विश्वामित्र द्वार से होकर गुजरी।
बारात में सबसे आगे भगवान श्री गणेश की झांकी चल रही थी। इसके पीछे राम लक्ष्मण सीता, हनुमान, शंकर, समेत कई झांकियां थी। बारात में इलाहाबाद, छिबरामऊ से आई इलेक्ट्रॉनिक झांकी ,भूत-प्रेत की झांकी, फिरोजाबाद से आई मेरा नाम जोकर झांकी समेत कई नई झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
बारात के संग चल रहे भक्त डीजे की धुन पर नाच रहे थे। कसबे में जगह-जगह लोगों ने फूल पत्तियों से बारात का स्वागत किया। कमेटी के अध्यक्ष मदन महेश्वरी,महामंत्री सतीश चंद्र गुप्ता व पूर्व अध्यक्ष सतीश चंद्र दुबे ने भगवान राम की आरती उतार आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद कसबे में प्रसाद वितरण किया गया।
इस दौरान कसबा रंग बिरंगी लाइटों से जगमगा रहा था। राम बारात तपस्वी बाले बाग सेे शुरू होकर दीप केसरी मंदिर तक गई। सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान राजेंद्र गुप्ता, रविदुबे, अजय महेश्वरी, गोलू चौरसिया, राहुल चौरसिया, राजबहादुर चौरसिया, धर्मेंद्र गुप्ता, सोनू गुप्ता, अरविंद मिश्रा मौजूद रहे।