फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उगरापुर में चले ईंट-पत्थर व लाठी-डंडे, 12 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ईंट-पत्थर व लाठी-डंडे चले, 12 घायल
विज्ञापन

कमालगंज (फर्रुखाबाद)। महिला की मौत के बाद मायके वालों ने ससुराल पहुंचकर विवाद किया। इस पर लाठी-डंडों के साथ जमकर ईंट-पत्थर चले। मारपीट में 12 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के पति सहित आठ लोगों को हिरासत में ले लिया।
गांव उगरापुर निवासी सलीम कुमार का निकाह करीब 13 वर्ष पूर्व कन्नौज जनपद के गुरसहायगंज क्षेत्र के मिरगवां निवासी राफैद की पुत्री खुशनुमा (35) के साथ हुआ था। खुशनुमा करीब तीन साल से बीमार थी। 10 दिन पूर्व भाई उसे मायके ले गए थे।
विज्ञापन

मंगलवार शाम वहां उसकी मौत हो गई। इस पर पति सलीम परिजनों के साथ ससुराल पहुंचा। वहां दोनों पक्षों में नोकझोंक हुई। इसके बाद बुधवार सुबह सलीम पत्नी का शव लेकर गांव पहुंचा।
दोपहर ढाई बजे शव को गांव के कब्रिस्तान ले गया। तभी खुशनुमा के मायके से करीब 20 लोग उसके घर पहुंचे और गाली देने लगे। देखते ही देखते लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चलने लगे। उधर खबर पाकर सलीम भी शव दफनाने के बाद घर पहुंच गया। मारपीट में खुशनुम (17), रिजवाना (16), नरगिस (25), बीना (15), शाबरा (65), रूबी (35), रिहाना (17), हसन (14), शाकिर (20), मोनिस (18), काजल (18) व सलीम घायल हो गए। हमलावर घर के बाहर पड़ी कुर्सियां आदि भी तोड़ गए।
विज्ञापन

विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सलीम, परिवार के दो लोगों के साथ ही मिरगवां निवासी पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। घायलों ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया। खुशनुमा के मायके वालों ने इलाज में लापरवाही करने का आरोप ससुरालीजनों पर लगाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें