शमसाबाद। पूर्व जिला पंचायत सदस्य के मकान का ताला तोड़कर भतीजे ने कब्जा कर लिया। पत्नी व बेटियों के विरोध करने पर भतीजे व उसके साथियों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
थाना व कस्बा के मोहल्ला मीरा दरवाजा निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य ज्ञान सिंह की मौत हो चुकी है। उनकी पत्नी अनीत तीन बेटियों के साथ मकान में रहती थी। एक वर्ष पहले वह मकान में ताला डालकर मायके चली गई।
11 दिसंबर को वापस आई तो पता चला की जेठ के बेटे विवेक ने मकान का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया है। अनीत ने कब्जा करने पर विवेक से विरोध जताया। विवेक व उसके साथियों ने चाची अनीता व उनकी पुत्रियों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।
थाने में सूचना देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 12 दिसंबर को अनीत ने एसपी अशोक कुमार मीणा को प्रार्थना पत्र देकर भतीजे के खिलाफ कार्रवाई कर मकान कब्जा मुक्त कराने की गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने सोमवार रात विवेक व उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।