फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: थानाध्यक्ष पर पिटाई का आरोप, वृद्ध दंपती अनशन पर बैठे

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाते हुए वृद्ध दंपती ने कलक्ट्रेट परिसर में अनशन शुरू कर दिया। आरोप है कि जमीन के विवाद में पुलिस ने उनकी थाने में पिटाई की है।
विज्ञापन

गांव जिठौली निवासी रनवीर सिंह मंगलवार सुबह पत्नी कमला के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे और परिसर में दरी बिछाकर अनशन पर बैठ गए। अनशन स्थल पर लगे बैनर में लिखा कि वह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित हैं। भूमि विवाद के चलते राजेपुर थानाध्यक्ष ने 17 अक्तूबर को उन्हें थाने के कमरे में बंदकर पीटा। इसकी थानाध्यक्ष ने मोबाइल से रिकार्डिंग करवाकर विपक्षी को भेजी।
इसकी उन्होंने कई बार शिकायत की, लेकिन थानाध्यक्ष पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। सीओ ने भी जांच में लीपापोती की। राजेपुर थानाध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज न होने तक वह अनशन पर बैठे रहेंगे।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाल सचिन सिंह ने अनशनस्थल पर जाकर रनवीर को समझाने के साथ कार्रवाई का भरोसा दिया। कोतवाल ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर गांव में तहसीलदार को भेजा गया था। बुधवार को गांव में अन्य अधिकारी भी जाकर समस्या का निस्तारण कराएंगे।
रनवीर सिंह का कहना है कि किसी अधिकारी ने थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा नहीं दिया है, इससे वह अनशन पर बैठे रहेंगे। राजेपुर थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। थाने के कमरे में बंद कर पिटाई करने का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें