फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ताला तोड़कर मुनीम के घर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। गांव वीरपुर में भट्ठा मुनीम के घर का ताला तोड़कर चोरों ने गेहूं, सरसों, घरेलू सामान व दो मोबाइल पार कर दिए। सुबह जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

गांव नगला इंद्र निवासी प्रमोद कुमार यादव कस्बा अचरा रोड स्थित कृष्णा ईंट भट्ठा पर मुनीम हैं। वह भट्ठे के पास बने कमरे में परिवार के साथ रहते हैं। उनका मकान गांव वीरपुर के पास पेट्रोल पंप के नजदीक है।उस मकान को वह मैनपुरी निवासी जेसीबी चालक मोहित को किराए पर दिए हैं। उनका घरेलू सामान उनके मकान में भरा था। सोमवार रात मोहित यादव घर पर नहीं पहुंचा और मुख्य गेट का ताला लगा था। रात में चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर उनके बरामदे में रखा 28 क्विंटल गेहूं, एक क्विंटल सरसों, एक गैस सिलिंडर और दो मोबाइल चोर चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह प्रमोद कुमार घर पर किसी काम से गए तो उन्होंने मकान का ताला टूटा देखा। अंदर देखा तो गेहूं एवं अन्य सामान गायब था। उन्होंने यूपी 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक छानबीन की। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें