फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉ विद्यालय कमालगंज का चैंपियनशिप पर कब्जा

Mon, 28 Nov 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
दीप प्रज्जवलन करते जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की द्वितीय जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विजेता छात्राओं को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में बॉ विद्यालय कमालगंज ने चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन



सोमवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की द्वितीय जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन फतेहगढ़ के ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में हुआ। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक सुभाष सिंह बघेल ने दीप प्रज्जवलन और सरस्वती की चित्र पर माल्यार्पण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

छात्राओं ने मार्चपास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। बॉ विद्यालय कमालगंज की छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकाें का मन मोह लिया। वहीं, शमसाबाद, राजेपुर की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके बाद जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने 100 मीटर दौड़ का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में शमसाबाद बॉ विद्यालय की स्वाती प्रथम, कायमगंज की आकांक्षा द्वितीय स्थान और शमसाबाद की रश्मि तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में नवाबगंज की मुस्कान, कमालगंज की शिल्पी, शमसाबाद की पूनम, 400 मीटर दौड़ में नवाबगंज की मुस्कान, कायमगंज की शैली और राजेपुर की पूनम क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं। गोला फेंक में शमसाबाद की रेनू, कायमगंज की मोहिनी, नवाबगंज की तुलसी, डिस्कस फेंक में शमसाबाद की पूनम, कायमगंज की आकांक्षा,  कमालगंज की सलोनी ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया।

भाला फेंक में कायमगंज की आकांक्षा प्रथम और शमसाबाद की स्वाती द्वितीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद में नवाबगंज की रचना, शमसाबाद की स्वाती, राजेपुर की संध्या क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं। खो-खो और कबड्डी में कमालगंज विजेता रहा।

व्यक्तिगत स्तर पर कायमगंज की आकांक्षा ने एक गोल्ड और दो सिल्वर और शमसाबाद की स्वाती ने एक गोल्ड दो सिल्वर मेडल हासिल किए। ओवरआल खेलकूद प्रतियोगिता में कमालगंज को 43 और नवाबगंज को 29 अंक मिले। डीएम, एसपी और बीएसए ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

कार्यक्रम का संचालन भारती मिश्रा और सुधीर कुशवाह ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक डीसी बालिका शिक्षा ऋचा यादव, चमन शुक्ला, बीईओ वेगीश गोयल, शिव शंकर मौर्य, जिला व्यायाम शिक्षक संजीव कटियार, राजेश वर्मा, अनिल शर्मा, डा. राजेंद्र किशोर भारद्वाज, अनुपम शुक्ला, प्रदीप यादव, विनय प्रताप सिंह, संजीव राठौर, भावना गंगवार, रश्मि सिंह, रंजना यादव, भावना बाथम, सुस्मिता सिंह, अनुराधा मिश्रा, रचना शाक्य, संतोष पाठक, पिंकी कुशवाहा और दीप्ति कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें