फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में देश प्रेम की बही धारा

विज्ञापन
वार्षिकोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करते छात्र। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। कस्बे के स्वराज वीर शिक्षा सदन इंटर कालेज में शुक्रवार को हुए वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने लोक संस्कृति को समर्पित कार्यक्रमों में संस्कारों की सीख दी। आसमानों से ऊंचा तिरंगा रहे की प्रस्तुति में भारतीय सेना द्वारा देश के दुश्मनों को सबक सिखाने के हैरतअंगेज प्रदर्शन में पूरा पंडाल झूम उठा।
विज्ञापन

सांसद मुकेश राजपूत ने प्रतियोगिताओं के विजेता छात्रों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि छात्र बड़ा लक्ष्य लेकर कामयाबी पाने को आगे बढ़े। वार्षिकोत्सव का शुभारंभ सांसद ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। प्रबंधक स्वराज वर्मा ने संस्था के नवाचार कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। गणेश वंदना की प्रस्तुति से छात्रों के कार्यक्रम आरंभ हुए।
घर मेरे परदेशिया, आओ पधारो पिया की प्रस्तुति पर छात्राओं ने सराहना पाई। आसमानों से ऊंचा तिरंगा रहे, ए वतन, ए वतन गीत पर सेना के जवानों के पराक्रम की झांकी ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। प्रतियोगिताओं के विजेता खुशबू, प्रांजल, सतेंद्र को सांसद ने सम्मनित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सांसद मुकेश राजपूत ने छात्रों को दिन में सपने देखने और उन्हें पूरा करने का जज्बा पैदा करने की नसीहत दी। संस्थापक रामकृष्ण राजपूत, व्यवस्थापक उदयराज वर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य फतेहचंद्र वर्मा, जेपी कटियार, रामसेवक राजपूत, पुष्पेंद्र वर्मा, रवि दुबे, गीता वर्मा आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें