फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएएस की तैयारी कर रहे छात्र की मार्ग दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
विकास की फाइल फोटो। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
बोलेरो ने बाइक में टक्कर मारी, छात्र की मौत
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। दिल्ली में सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे एक छात्र की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। वह लॉकडाउन के बाद से पिता की बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर बैठ रहा था।
पड़ोसी जनपद एटा के थाना अलीगंज के गांव नगला मोहन निवासी सुरेंद्र सिंह पाल का पुत्र विकास पाल (24) दिल्ली में सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहा था। वह लॉकडाउन के बाद घर आ गया था। पिता सुरेंद्र सिंह की मेरापुर थाने के ब्राह्मपुर में बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। विकास दुकान पर बैठकर पिता का साथ देता था। शनिवार की दोपहर को वह कायमगंज बाइक से सामान लेने के लिए जा रहा था। पीछे ब्राह्मपुर का ऋषि (18) पुत्र रामरतन भी बैठा था।
विज्ञापन

विकास हेलमेट लगाए था। बताते हैं कि जैसे ही बाइक गढ़ी गांव की पुलिया पर पहुंची, तभी पीछे से आई तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गिर गया। विकास का एक पैर कटकर दूर जा गिरा।
विज्ञापन

आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को कायमगंज सीएचसी भेजा। हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल लाया गया। लोहिया अस्पताल में डॉ. राजकिशोर ने विकास को मृत घोषित कर दिया। विकास के छोटे भाई विशाल, बहन रीना, पूजा और मां अनारकली रो-रो कर बेहाल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें