फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: स्कूली बच्चों को लेकर जा रही बोलेरो पेड़ से टकराई, पांच घायल

Wed, 22 May 2024 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल (फर्रुखाबाद)। स्कूली बच्चों को लेकर जा रही बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसमें पांच बच्चे घायल हो गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि बोलेरो नाबालिग चला रहा था। उसमें तेज आवाज में गाना बज रहा था। जानकारी के बाद भी स्कूल संचालक मौके पर नहीं आए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सिवारा मुकुट में एक स्कूल चल रहा है। स्कूल में दूर दराज के बच्चे बोलेरो से लाए जाते हैं। मंगलवार सुबह बोलेरो चालक गांव शाहीपुर, रामनगर, गौरखेड़ा के एक दर्जन बच्चे गाड़ी में बैठाकर स्कूल ले जा रहा था। बोलेरो में तेज आवाज में गाने बज रहे थे। सिवारा से गौरखेड़ा मार्ग पर बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खजूर के पेड़ से टकरा गई।
बोलेरो में सवार गौरखेड़ा निवासी बालकराम दीक्षित की पुत्री जान्हवी के सिर तथा छात्रा पूजा व डोली के पैर में चोट लग गई। दो अन्य छात्र भी घायल हो गए। आसपास के खेत में काम कर रहे लोगों ने घायल बच्चों को पास के अस्पताल में उपचार कराया गया। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

बच्चों ने बताया कि बोलेरो नाबालिग चला रहा था। बोलेरो में तेज आवाज में गाना बज रहा था। इसी वजह से अनियंत्रित होकर बोलेरो पेड़ से टकरा गई। बालक राम ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर भी स्कूल संचालक व प्रधानाचार्य, शिक्षक सहित कोई भी मौके पर नहीं आया। दुर्घटना के बाद चालक वहां से भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें