फर्रुखाबाद। ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव की सोमवार को अधिसूचना जारी होते ही दावेदार सक्रिय हो गए हैं। कुर्सी हथियाने के लिए जोड़तोड़ शुरू कर दी है। दावेदार क्षेत्र पंचायत सदस्यों से खुद संपर्क कर रहे हैं, वहीं उनके समर्थक भी सौदा पटाने में लग गए हैं।
सात विकास खंडों में ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव होने हैं। इन ब्लाकों में 722 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। ब्लाक प्रमुख पद पर कब्जा जमाने के लिए भाजपा व सपा के दावेदार पहले से ही सियासी जमीन तैयार कर रहे हैं। वह बीडीसी से संपर्क बनाए हैं। जीत का गणित लगाने वाले दावेदारों के पास मात्र चार दिन का समय है। हालांकि
किसी दल से अभी प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी नहीं की गई। भाजपा के जिला संगठन प्रभारी रविवार को कोर कमेटी की बैठक कर प्रत्याशी उतारने पर चर्चा कर चुके हैं। इस दौरान दावेदारों ने अपने नाम का प्रस्ताव देने के साथ संगठन मंत्री को अपने पक्ष में बीडीसी की सूची भी सौंपी थी। लंबी सूची वाले दावेदार को प्रत्याशी घोषित किया जाएगा।
ब्लाक- आरक्षित सीट- बीडीसी पद
बढ़पुर- अनुसूचित जाति महिला - 82
कायमगंज- अनारक्षित - 113
कमालगंज - महिला - 139
मोहम्मदाबाद- अनारक्षित - 129
नवाबगंज - पिछड़ा वर्ग - 71
राजेपुर - अनारक्षित - 93
शमसाबाद- पिछड़ा वर्ग महिला - 95