फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: जीआरपी चौकी के पीछे औंधे मुंह पड़ा मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-07, जितेंद्र का फाइल फोटो।
विज्ञापन

फोटो-08, जीआरपी चौकी के पीछे घटनास्थल पर जांच पड़ताल करते सीओ, इंस्पेक्टर व लगी भीड़। संवाद
फोटो-09, घटनास्थल पर मौजूद जितेंद्र के परिजन। संवाद

-दीवाली पर दिल्ली से ससुराल आया था, चेहरे और नाक पर मिले चोट के निशान

संवाद न्यूज एजेंसी

कायमगंज। जीआरपी चौकी की बाउंड्रीवॉल के पीछे बृहस्पतिवार सुबह सड़क किनारे औंधे मुंह युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। युवक के चेहरे और नाक पर चोट के निशान मिले हैं।

शव की पहचान दिल्ली के सरिता विहार निवासी जितेंद्र (42) पुत्र पन्नालाल के रूप में हुई। वह दिल्ली में सिलाई का काम करता था। उसकी ससुराल नवाबगंज क्षेत्र के गांव बरतल में है। बताया गया कि वह दिवाली के दिन दिल्ली से आया था लेकिन ससुराल नहीं पहुंचा। बताया गया कि युवक शराब पीने का आदी था।
विज्ञापन


सुबह चाट-पकौड़ी के ठेला लगाने वाले दुकानदारों ने शव देखकर उसकी पहचान की और परिजन को सूचना दी। इस पर उसके साले धर्मेंद्र, शनि समेत अन्य रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। परिजन ने बताया कि जितेंद्र के पास कीपैड वाला मोबाइल था जो मौके से गायब मिला। उसकी पत्नी जूली को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। उसके 11 वर्षीय पुत्र आशीष है। सीओ अजय वर्मा, प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला, चौकी प्रभारी इमरान फरीद पहुंचे और घटनास्थल को यलो टेप से कवर किया।
विज्ञापन

सीओ अजय वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया शराब के नशे में गिरने और ठंड लगने से मौत होने की आशंका है। मौत का सही कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें