फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलगाय की टक्कर से डेयरी संचालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानगंज। शनिवार सुबह सड़क हादसे में डेयरी संचालक की मौत हो गई। उसकी बाइक नीलगाय से टकराने से हादसा हुआ। हादसे में बाइक पर बैठा साथी भी घायल हुआ है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव दानमंडी निवासी कुलदीप दीक्षित(44) दिव्यांग थे। सुबह 11 बजे वह अपने गांव के सुनील(40) के साथ जिला मुख्यालय बाइक से जा रहे थे। जैसे ही बाइक गांव कुंदन गणेशपुर के पास पहुंची, खेतों से निकली एक नीलगाय ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई और काफी दूर तक घिसटती चली गई। कुलदीप का हेलमेट भी टूट गया। दोनों घायलों को लोहिया
अस्पताल लाया गया। यहां से कुलदीप को रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें सिटी अस्पताल लाए, यहां से भी रेफर किया। फिर परिजन कुलदीप को कानपुर ले जाने लगे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। घायल सुनील को निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। कुलदीप तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी और एक पुत्र प्रियम है। परिजन शव बिना पोस्टमार्टम कराए ही घर ले गए। बताया जा रहा है कि कुलदीप ने अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी को प्रधानी का चुनाव लड़ाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाने के गांव खगऊ निवासी रामसागर (55) सुबह साइकिल से शहर की ओर आ रहे थे। हथियापुर के पास एक गैस एजेंसी के सामने किसी वाहन ने टक्कर मार दी। सुबह साढ़े 6 बजे एंबुलेंस से अज्ञात में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें