फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्तीय अनियमितता में एडीओ निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कायमगंज ब्लाक के सहायक विकास अधिकारी को वित्तीय अनियमितता, पंचायत भवनों का निर्माण पूर्ण न कराने के मामले में पंचायती राज निदेशक ने निलंबित कर दिया है। डीपीआरओ की संस्तुति पर एडीओ के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

पंचायतीराज निदेशक किंजल सिंह ने कायमगंज के सहायक विकास अधिकारी ओंकार सिंह को निलंबित कर दिया है। उन्हें अपने कार्यालय से संबद्ध करते हुए पंचायतीराज उपनिदेशक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योगेंद्र कटियार को जांच अधिकारी नामित कर दो माह में रिपोर्ट प्रस्तुत देने के निर्देश दिए हैं।
निदेशक ने निलंबन आदेश में कहा कि पंचायत घर निर्माण व सामुदायिक शौचालय के संचालन के लिए स्वयं सहायता समूहों भुगतान के लिए एक जुलाई को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से डीपीआरओ को निर्देश दिए गए थे। इसके बाद भी बावजूद एडीओ ने समूहों को भुगतान नहीं किया। इसके अलावा एडीओ पर ब्लाक मोहम्मदाबाद की ग्राम पंचायत सितवनपुर पिथू में 30 शौचालयों की धनराशि
विज्ञापन

निकालने के बाद भी निर्माण न कराने, कायमगंज की ग्राम पंचायत दीपपुर नगरिया, नरायनपुर, सुल्तानपुर पलनापुर में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण पूरा न कराने, 21 पंचायत घरों के सापेक्ष मात्र 6 का ही निर्माण पूरा कराने, विभागीय कार्यों में रुचि न लेने, दायित्वों का निर्वहन न करने व वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश की अवहेलना करने के आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें