शहर में निकले मशाल जुलूस में शामिल विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी व अन्य।
- फोटो : FARRUKHABAD
भाजपाइयों ने निकाला मशाल जुलूस
फर्रुखाबाद। भाजपा के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री ब्रह्मदत्त द्विवेदी की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर मशाल जुलूस निकाला गया। बुधवार को भारतीय पाठशाला में संकल्प दिवस मनाया जाएगा।
पूर्व ऊर्जा एवं राजस्व मंत्री ब्रह्मदत्त द्विवेदी के शहादत दिवस की पूर्व संध्या पर उनके बेटे भाजपा विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के नेतृत्व में पांडवेश्वर नाथ मंदिर से देर शाम मशाल जुलूस निकाला गया।
भाजपा कार्यकर्ता मशाल लेकर शहादत स्थल तक पहुंचे। कार्यकर्ता ब्रह्मदत्त द्विवेदी एवं प्रभा द्विवेदी अमर रहें के नारे लगा रहे थे। विधायक ने कहा कि ब्रह्मदत्त द्विवेदी जन जन नेता थे। उनकी पुण्यतिथि बुधवार को संकल्प दिवस के रूप में मनाई जाएगी। भारतीय पाठशाला में कार्यक्रम आयोजित होंगेे।
जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने भी संबोधित किया।
मशाल जुलूस में हिमांशु गुप्ता, विमल कटियार, शिवांग रस्तोगी, भूदेव सिंह राजपूत, राजकुमार वर्मा, विकास पांडे,शिवम दुबे आदि थे। संचालन सभासद प्रबल त्रिपाठी ने किया।