फर्रुखाबाद। भाजपा समर्थक के भाई को कार से कुचलने का प्रयास कर लात-घूसों से मारपीट के मामले में पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
फतेहगढ़ कोतवाली के गांव याकूतगंज निवासी सुशील राजपूत ने गांव को आयुष शाक्य, प्रवीन, सौरभ पाल, विनीत, सूरजपाल, आरेस्ट शाक्य, मुकेश राठौर, विश्नू शर्मा, पुष्पेंद्र व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसमें बताया कि वह 9 जून की रात कार से गांव की मस्जिद के पास खड़ा था। भाई पवन सहित गांव के अन्य लोग भी मौजूद थे।
उसी दौरान उत्तर प्रदेश सरकार लिखी बोलेरो भाई पवन को टक्कर मारते हुए तेजी से भागने लगी। आगे ट्रक खड़ा होने के कारण बोलेरो रुक गई। आगे जाकर देखा तो बोलेरो आयुष शाक्य चला रहा था। विरोध करने पर आयुष गाली गलौज करने लगा। आयुष सहित सभी लोग बोलेरो से उतर आए। भाई पवन व चाचा फूल सिंह को लात घूसों व लाठी डंडों से पीटने लगे।
मारपीट की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के आने पर यह लोग जान से मारने की धमकी दी। सुशील ने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव में यह लोग हरिजन बस्ती में रुपये बांट रहे थे। जानकारी होने पर इसकी शिकायत कर दी थी। इसी रंजिश में इन लोगाें ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।