फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड, जम्मू में भाजपा की जीत पर जिले में जश्न

Tue, 23 Dec 2014 11:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड और जम्मू कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी की जीत से उत्साहित जिले के भाजपाइयों ने ढोल नगाड़ों की धुन पर जमकर नृत्य किया। उन्होंने लालदरवाजे पर आते-जाते लोगों को मिष्ठान वितरित कर खुशी जताई।
विज्ञापन


झारखंड और जम्मू कश्मीर में भाजपा की जीत का समाचार टीवी चैनलों में आते ही भाजपाई खुशी से झूम उठे। मंगलवार को भाजपाई लालदरवाजा स्थित फव्वारा के पास एकत्र हुए। यहां ढोल नगाड़ों की धुन पर जमकर थिरके। इस दौरान आतिशबाजी छुड़ाई। एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर आते-जाते लोगों को मिष्ठान वितरित किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार, सत्यपाल सिंह, भाष्करदत्त द्विवेदी, डा. भूदेव सिंह राजपूत, विजय गुप्ता, प्रदीप सक्सेना, विमल कटियार, रूपेश गुप्ता, दिलीप भारद्वाज, संजीव गुप्ता, धीरेंद्र वर्मा, रामवीर शुक्ला, शिवांग रस्तोगी, शैलेंद्र राजपूत, गोविंद सिंह, ममता सक्सेना और सुमन राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार  झारखंड में पूर्ण बहुमत और जम्मू कश्मीर में मिले जनादेश पर भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। इन्हाेंने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। महिला मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष मिथलेश अग्रवाल ने इस जीत को प्रधान मंत्री की मेहनत का परिणाम बताया।

इस दौरान नगर अध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री, सुधीर अग्रवाल, अवधेश दिवाकर, प्रवेश कोरी, प्रकाश राठौर, नमो दीक्षित आदि मौजूद रहे। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष मिथलेश अग्रवाल ने कहा कि दोनों प्रदेशोें में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें