फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा लोकसभा व विधानसभा की तर्ज पर लड़ेगी पंचायत चुनाव

विज्ञापन
भाजपा कार्यालय में बैठक को संबोधित करते पिछड़ा वर्ग एवं वित्त विकास निगम के अध्यक्ष बाबूराम निष? - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आवास विकास कालोनी स्थित जिला कार्यालय पर गुरुवार को भाजपा के जिला कार्यालय पर जिला संगठन प्रभारी और पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम के अध्यक्ष बाबूराम निषाद ने बैठक ली। इसमें उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तरह लड़ा जाएगा। उन्होंने पदाधिकारियों को जुटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला प्रभारी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को सभी ग्राम सभाओं में बैठकें करनी होंगी। गांव के विकास के लिए भाजपा का प्रतिनिधित्व होना आवश्यक है। इससे कार्यकर्ता आपसी सामंजस्य के साथ चुनाव तैयारी में जुटें। जिला पंचायत, ब्लॉक गांवस्तर पर पार्टी का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना है।
जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को पांच से 10 मार्च तक ग्राम पंचायतों में बैठकें करने और छूटी हुई ग्राम पंचायतों में संयोजक बनाने के निर्देश दिए। जिला पंचायत वार्ड स्तर पर चुनाव संचालन समिति बनाई जाएगी। इसमें वार्ड संयोजक, प्रभारी, मंडल अध्यक्ष व प्रभारी नियुक्त कर जिम्मेेदारी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

संचालन जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता ने किया। राष्ट्रीय परिषद की सदस्य डॉ.रजनी सरीन, पंचायत चुनाव संयोजक दिनेश कटियार, पूर्व जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत, कुलदीप गंगवार, संजीव गुप्ता, डीएस राठौर, विमल कटियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें