फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा वर्चुअल सम्मेलन में जिला मंडल में अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आवास विकास कालोनी स्थित भाजपा कार्यालय में बुधवार को जिलाध्यक्ष से प्रभारी मंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर पार्टी के कार्यों की समीक्षा की। इसके साथ ही आगामी कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर निर्देश दिए।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने बताया प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा व प्रदेश मंत्री प्रकाश पाल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग की। वर्चुअल सम्मेलन में जिले को मंडल में विशिष्ट स्थान मिलने से जिलाध्यक्ष ने टीम की सराहना कर कार्यकर्ताओं को 20 जून तक घर-घर जाकर मास्क व सैनिटाइजर बांटने के निर्देश दिए।
प्रदेश मंत्री ने कहा 21 जून को योग दिवस पर कार्यकर्ता अपने घरों में योग करेंगे। 23 जून को पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस सभी बूथों पर मनाया जाएगा। 27 जून को क्षेत्रीय वर्चुअल रैली को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी संबोधित करेंगी। इसमें जिले से 50 हजार लोगों को जोड़ने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

हिमांशु गुप्ता, शैलेंद्र सिंह राठौर, फतेहचंद राजपूत, विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, नागेंद्र सिंह राठौर, सुशील शाक्य आदि मौजूद रहे। इसके बाद जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने अगस्त में प्रस्तावित स्नातक एवं शिक्षक चुनाव जीतने को लेकर कार्यकर्ताओं को जुटने का आह्वान किया।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने सभी मंडल अध्यक्षों को स्नातक एवं शिक्षक चुनाव को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। जिला संयोजक स्नातक एवं शिक्षक चुनाव अशोक कटियार, मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, राजेश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सभी मंडल अध्यक्ष व पोलिंग स्टेशन प्रमुख को मतदाता सूची का वितरण किया गया। चीन सीमा पर शहीद हुए 20 भारतीय जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें