फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने निर्विरोध निर्वाचित होने वाले प्रमुखों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आवास विकास कालोनी स्थित कार्यालय में भाजपा के सभी निर्विरोध निर्वाचित हुए ब्लॉक प्रमुखों का शुक्रवार को सम्मानित किया गया। कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के बाहर ढोल-नगाड़े बजाकर व आतिशबाजी छुड़ाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

जिले के सात ब्लॉकों में से भाजपा ने मोहम्मदाबाद व नवाबगंज को छोड़कर पांच ब्लाकों में प्रत्याशी घोषित किए थे। कायमगंज से अनुराधा दुबे, राजेपुर से डॉ.पल्लव सिंह सोमवंशी, शमसाबाद से सुषमा वर्मा, कमालगंज से शकुंतला देवी, बढ़पुर से सावित्री देवी कठेरिया का निर्विरोध निर्वाचन तय होने से भाजपा कार्यालय में जीत का जश्न मनाया गया। पांचों को माला पहनाकर स्वागत किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा कि पांच ब्लॉकों में पार्टी ने विजय पाई है। यह विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल है। कार्यकर्ताओं को 2022 विधानसभा चुनाव के फाइनल में बड़ी जीत दर्ज कराने के लिए मेहनत करनी होगी। दुग्ध संघ अध्यक्ष सत्यपाल सिंह, विधायक सुशील शाक्य, मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, नागेंद्र सिंह राठौर,
विज्ञापन

अमर सिंह खटीक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. रजनी सरीन ने जीत का श्रेय जिला संगठन व योगी सरकार के कार्यों को दिया। पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, दिनेश कटियार, मयंक सिंह बुंदेला, डॉ. वीके गंगवार, हिमांशु गुप्ता, फतेह चंद वर्मा, राजकुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें