बिजली विभाग के अजब कारनामे हैं। 72 हजार रुपये के बकाएदार को 1.94 लाख
रुपये की आरसी भेज दी गई। आरसी देख उपभोक्ता ने एक्सईएन से शिकायत की है।
गांव
खगऊ में हाजियापुर विद्युत उपकेंद्र से बिजली की आपूर्ति होती है। गांव
में धीरे सिंह का निजी नलकूप है। एक लाख रुपये से अधिक का बिल होने पर
विभाग ने आरसी जारी कर दी। तहसील से 1,94,975 रुपये की आरसी देख वह हैरान
रह गए। वह डिवीजन कार्यालय में आए और बिल दिखवाया। यहां अभिलेखों में
बकाएदारी दिखवाई तो मालूम हुआ की 72,235 रुपये बिजली का बकाया है
लेकिन
आरसी 194975 रुपये की थमा दी गई। धीरे सिंह ने ओटीएस के तहत बिल जमा करने
को रजिस्ट्रेशन कराया था। बिल संशोधन होने के बाद 52420 रुपये निकला। विभाग
से गलत आरसी जारी किए जाने की उपभोक्ता ने एक्सईएन से शिकायत की।
उपभोक्ता
ने बताया कि उसके खिलाफ गलत आरसी जारी की गई थी। एक्सईएन ग्रामीण अमर सिंह
ने बताया कि बिल जमा किया होगा। उसकी पोस्टिंग समय पर नहीं हो पाई होगी।
आरसी जारी होने के बाद पोस्टिंग होने पर बिल कम हो गया होगा।