फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: महिला को बचाने में बाइक फिसली, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। तेराजाकट मार्ग पर गुरुवार को को बिरौली गांव के पास महिला को बचाने में बाइक फिसल गई। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। उसे गंभीर हालत होने पर सीएचसी से रेफर कर दिया गया है। हेलमेट न लगाने के कारण सिर में चोट आई है।
विज्ञापन


ग्राम मायापुरवा गांव निवासी प्रदीप कुमार (35) बिरौली गांव से दावत खाकर घर लौट रहा था। शाम सात बजे बिरौली गांव में अचानक एक वृद्धा रास्ता पार करने लगीं। उसे बचाने के प्रयास में युवक ने ब्रेक लगा दिए। इससे बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों ने युवक को उठाया और एंबुलेंस से सीएचसी भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया है। वहां से भी कानपुर भेजा गया है। परिजनों ने बताया हालत नाज़ुक है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें