फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्र्रक की टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत, भाई-बहन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानगंज। भाई व बहन के साथ बाइक से दवा ले जा रही युवती की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भाई हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव मझगवां निवासी राकेश कुमार की पुत्री सूरज देवी(25) को पिछले कई दिन से बुखार आ रहा था। इसके चलते उसका भाई सचिन राजपूत उसे फर्रुखाबाद शहर में डॉक्टर को दिखाने जा रहा था। बाइक पर उसके साथ उसके चाचा बलवीर की बेटी रागिनी भी थी। गांव रुनी के पास पीछे से आए ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे सूरज देवीकी उछलकर सड़क पर गिर पड़ी। उसके ऊपर से ट्रक का पहिया निकल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रागिनी व सचिन गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक ट्रक लेकर भाग गया। दुर्घटना होते देख वहां आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहूंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों व युवती के शव को लोहिया अस्पताल भेज दिया। जानकारी मिलने पर सचिन के परिजन भी लोहिया अस्पताल पहुंच गए। थानाध्यक्ष दिनेश गौतम ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें