फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। वहीं, उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर जांच की। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बहबलपुर निवासी अनिल कुमार गौतम (24), राजन(23), संत कुमार(24) रविवार को देर शाम कस्बे से गांव आ रहे थे। अनिल कुमार बाइक चला रहा था। राजन व संतकुमार पीछे बैठे थे। तीनों ने हेलमेट नहीं लगाया था। कंपिल-सिवारा मार्ग पर हनया मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें अनिल, राजन व संतकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने तीनों घायलों को सीएचसी कायमगंज में भर्ती कराया। वहां डॉक्टर ने अनिल कुमार गौतम को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पत्नी पूजा, पिता अनार भाई विकास, गुड्डू, बाबू, प्रयांशु बिलख-बिलख कर रो रहे थे। अनिल अपने पीछे दो पुत्रों को रोता बिलखता छोड़ गया। परिजन शव लेकर घर चले गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। एसओ जितेंद्र चौधरी ने बताया कि दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें