फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Thu, 20 Jun 2024 10:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बाजार से सामान खरीदने के बाद घर लौटते वक्त एक बाइक सवार को कार ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी मोहम्मदाबाद और फिर लोहिया अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया। परिजन निजी अस्पताल में इलाज करवा रहे थे। हालत बिगड़ने पर लोहिया अस्पताल ले आए। जहां मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मेरापुर थाने के गांव कुबेरपुर जुन्नारदार निवासी पंचम कश्यप (19) बुधवार शाम पखना से बाजार कर बाइक से घर लौट रहा था। जब वह भाननगर गांव के करीब पहुंचा, तो किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पहले मोहम्मदाबाद सीएचसी फिर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। होश न आने पर लोहिया अस्पताल से रेफर कर दिया गया।
परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया। गुरुवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे परिजन दोबारा लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉ. नीरज वर्मा ने मृत घोषित कर दिया। पंचम हेलमेट नहीं लगाए था। इससे उसके सिर में अंदरूनी चोट आना बताया जा रहा है। बड़े भाई संजू ने बताया कि वह पांच भाइयों में सबसे छोटा था। सबसे बड़े जबर सिंह, जशरथ, शीशराम और सबसे छोटा पंचम था। मां किशोरी देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। वह परिवार के साथ मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें