फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, ममेरा भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। जिला मुख्यालय की ओर जा रहे बाइक सवारों को तेज रफ्तार सीमेंट भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली ने टक्कर मार दी। दोनों ट्राॅली के नीचे आ गए। एक युवक की मौत हो गई, जबकि ममेरा भाई घायल हो गया। घायल का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जिला कन्नौज थाना गुरसहायगंज के गांव बनियानी निवासी राजवीर (30) अपनी बुआ के पुत्र उपेंद्र (28) के साथ बाइक से जिला मुख्यालय की ओर जरूरी काम से जा रहे थे। रोशनाबाद-हजियापुर मार्ग पर रोशनाबाद स्थित एक इंटर कॉलेज के पास सीमेंट भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइक सवार गिर गए। ट्राॅली का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया।
राजवीर के पैर की हड्डी टूट गई, जबकि उपेंद्र भी गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक चला रहा राजवीर हेलमेट नहीं लगाए था। घायलों को पहले सीएचसी ले जाया गया, वहां हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया। आसपास के लोगों ने ट्रैक्टर रोककर पुलिस के हवाले कर दिया। चालक मौके से भागने में सफल रहा।
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल पहुंचने पर उपेंद्र को डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी ने मृत घोषित कर दिया, जबकि राजवीर का इलाज शुरू कर दिया गया है। उपेंद्र की दो साल पहले मालदेवी से शादी हुई थी। उसके एक साल की पुत्री प्रध्या है। मां सत्यवती, बड़े भाई नीरज व छोटा अनार सिंह का रो-रो कर बुरा हाल है। फैजबाग चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें