फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत

Mon, 20 Jan 2025 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कोचिंग से घर जा रहे बाइक सवार छात्र को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। गंभीर घायल छात्र को लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव पमरखिरिया निवासी अर्पित यादव (18) सोमवार शाम करीब 6:30 बजे एटा जिले के सराय अगहत से कोचिंग पढ़कर घर जा रहा था। उसकी बाइक संकिसा तिराहे से गांव की ओर जाने वाली सड़क पर मुड़ी। तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सामने से टक्कर मार दी। इससे अर्पित गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे मोहम्मदाबाद सीएचसी ले गए। डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। लोहिया की इमरजेंसी में डॉ जय सिंह ने छात्र को मृत घोषित कर दिया।
अर्पित के चाचा शिवम यादव ने बताया कि भाई आकाश, अंकित, विकास से छोटा था। उसके दो बहने शांति और अनुपम है। मां मुन्नी देवी और पिता मुन्ना लाल का रो रो कर बुरा हाल है। शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस को सूचना दी गई है। चालक ट्रेक्टर लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें