फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बीज विक्रेता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कमालगंज। शहर से घर लौटते वक्त बाइक सवार बीज विक्रेता को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसे लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। वह मात-पिता की इकलौती संतान था।
विज्ञापन

कमालगंज थाने के गांव कंधरापुर निवासी अधिवक्ता रामनरेश कटियार अपनी शिक्षिका पत्नी सुनीता कटियार और इकलौते पुत्र पारितोष कटियार उर्फ शानू (35) के साथ कमालगंज की नई बस्ती में मकान बनवाकर रह रहे थे। शानू शनिवार दोपहर पत्नी शालू और बेटा ईशान (5) के साथ शहर किसी काम से आया था। उसने पत्नी और बेटे को टेंपो से घर भेज दिया। वह किसी काम से रुक गया। रात करीब नौ बजे वह बाइक से घर लौट रहा था, तो भोजपुर बघार के पास पेट्रोल पंप के सामने अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बाइक के परखच्चे उड़ गए। शानू को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वह बीच की दुकान चलाता था। हेलमेट न लगे होने से उसके सिर में गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें