फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े दंपति को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गांव नैनिया नगला के पास शुक्रवार दोपहर बाइक सवार तीन बदमाश पति से लूटपाट के बाद पत्नी को जंगल में घसीटने लगे। विरोध करने पर पति से मारपीट की। आसपास के लोगों के दौड़ने पर बदमाश भाग निकले। पुलिस वारदात को संदिग्ध बता रही है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव महलई निवासी शैलेश सिंह शुक्रवार को बाइक से ससुराल छगन नगला (भिड़ौर) जा रहे थे। उनके साथ पत्नी रीता देवी भी थी। दोपहर करीब दो बजे गांव नैनिया नगला के पास जंगल में बाइक सवार तीन बदमाशों ने दंपति को रोक लिया। बदमाशों ने शैलेश से मोबाइल व 950 रुपये लूट लिए। रीता को खींचकर जंगल की ओर ले जाने लगे। शैलेश ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की।
चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े, इस पर बदमाश भाग निकले। महिला ने थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर जेपी शर्मा ने कहाकि वारदात संदिग्ध लग रही है। जहां की घटना बताई जा रही है वहां सुनसान नहीं रहता है। फिर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें