फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के पूर्व प्रदेश सचिव कई नेता हिरासत में

विज्ञापन
मेरापुर थाने में पुलिस निगरानी में बैठे डॉ. जितेंद्र यादव। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
सपा के पूर्व प्रदेश सचिव कई नेता हिरासत में
विज्ञापन

संकिसा। बिना अनुमति साइकिल रैली निकालने जा रहे सपा के पूर्व प्रदेश सचिव सहित कई नेताओं को हिरासत में ले लिया गया। एक घंटे बाद उन्हें हिदायत देकर छोड़ा गया। नेताओं ने फिलहाल कार्यक्रम स्थगित करने की बात कही है।
मेरापुर थाने के गांव नगला खोटा में सपा के पूर्व प्रदेश सचिव डॉ. जितेंद्र यादव की ओर से साइकिल रैली का कार्यक्रम था। वह पार्टी के कई नेताओं के साथ नगला खोटा जा रहे थे। इसकी भनक थाना पुलिस को लगी। थानाध्यक्ष धर्वेंद्र कुमार ने पूर्व प्रदेश सचिव समेत सभी नेताओें को रास्ते में ही रोक लिया। पुलिस ने उनसे रैली के लिए अनुमति पत्र मांगा, तो वह नहीं दिखा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर थानाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र यादव समेत अन्य नेताओं को थाने ले आए और नजरबंद कर दिया। करीब एक घंटे बाद उन्हें रैली न निकालने की हिदायत देकर छोड़ा गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि साइकिल रैली निकालने की अनुमति नहीं थी। इसीलिए नेताओं को नजरबंद किया गया था। डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि यह कार्यक्रम फिलहाल निरस्त कर दिया गया है। आगे के कार्यक्रम की सूचना बाद में दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें