फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: डंपर की टक्कर से कोचिंग से लौट रहे बाइक सवार छात्र की मौत

विज्ञापन
फोटो-26, सत्यम राजपूत का फाइल फोटो - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कोचिंग पढ़कर घर लौट रहे छात्र को सोमवार दोपहर सेंट्रल जेल चौराहे पर तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। छात्र के कमर के नीचे के हिस्से के चीथड़े उड़ गए। परिजन ने पुलिस की लापरवाही पर लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में हंगामा किया। यहां भर्ती अन्य मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर इलाज किया गया। हंगामे की सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल परिजन को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


कादरीगेट थाने के गांव टिकुरियन नगला निवासी सत्यम राजपूत (16) हाईस्कूल का छात्र था। वह दोपहर करीब दो बजे बाइक से कोचिंग पढ़कर बिना हेलमेट के घर जा रहा था। बरेली-इटावा हाईवे पर सेंट्रल जेल चौराहे पर गांव की ओर जाने से लिए दूसरी साइड में बाइक से चला। इसी दाैरान तेज रफ्तार डंपर ने उसे कुचल दिया। डंपर का पहिया कमर के नीचे के हिस्से से निकलने पर छात्र का एक पैर गायब हो गया जबकि दूसरा कई जगह से फट गया। सत्यम काफी देर तक घटनास्थल पर ही तड़पता रहा। सूचना पाकर पहुंचे परिजन और पुलिस ने निजी वाहन से उसे लोहिया अस्पताल पहुंचाया जहां इमरजेंसी में चंद मिनट में ही सत्यम की सांसें थम गईं।
छात्रा की मौत के बाद बड़ी संख्या में इमरजेंसी में घुसे परिजन ने हंगामा शुरू कर दिया। इससे ड्यूटी स्टाफ सहम गया। इमरजेंसी के बेड पर भर्ती मरीज भगवान दास, चंपा व प्रमोद को आनन-फानन में सुरक्षा की दृष्टि से दूसरे वार्ड में शिफ्ट करके इलाज किया गया। कुछ ही देर में कादरीगेट थाना प्रभारी कपिल कुमार भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने इमरजेंसी में घुसे लोगों को बाहर निकाला और शव को मोर्चरी में रखवा दिया। साथ ही परिजन को समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

ताऊ का आरोप, पुलिस बनी रही तमाशबीन
ताऊ अरविंद राजपूत ने आरोप लगाया कि पुलिस तमाशबीन बनी रही। सत्यम को तुरंत अस्पताल नहीं लाया गया। डंपर भी मौके से भाग गया। देर शाम शव का पंचनामा भरा गया। ताऊ ने बताया कि तीन भाई-बहनों में सत्यम बड़ा था। छोटी बहन सुरभि व सूर्यांश हैं। मां विनीता व पिता प्रेमसिंह राजपूत का रो-रोकर बेहाल रहे। थानाध्यक्ष कपिल कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की सहायता से दुर्घटना करने वाले वाहन को पकड़ लिया जाएगा।

फोटो-26, सत्यम राजपूत का फाइल फोटो- फोटो : udhampur news

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें