डंपर की टक्कर से बाइक सवार लेखपाल की मौत
फर्रुखाबाद। ड्यूटी से घर जा रहे एक लेखपाल को बघार नाला के पास डंपर ने टक्कर मार दी। लेखपाल ने इलाज के दौरान लोहिया अस्पताल में देर रात दम तोड़ दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव लेकर घर चले गए। लेखपाल हेलमेट लगाए था।
जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव विजयनगला मूसाखिरिया निवासी प्रिंस कुमार जाटव (28) पुत्र स्व. हंसराज कायमगंज तहसील में लेखपाल था। वह दोपहर में बाइक से गांव जा रहा था। बरेली-इटावा हाईवे पर बघार नाले के पास सामने से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। प्रिंस को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात डॉ. राजकिशोर ने रेफर कर दिया।
परिजन एंबुलेंस लेकर आए, तब तक उसने दम तोड़ दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव घर लेकर चले गए। प्रिंस के के पिता भी लेखपाल थे। उनकी मृत्यु के बाद प्रिंस को नौकरी मिल गई थी। उसकी पत्नी पिंकी, मां मीना देवी, बहन शिल्पी, नैना का रो-रो कर बुरा हाल है। पांच माह का बेटा है। बड़ा भाई कमलू है।