फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दोस्त घायल

Wed, 03 Dec 2025 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-27 अनुज प्रताप सिंह। फाइल फोटो
विज्ञापन
राजेपुर। एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। उन्हें लोहिया अस्पताल भेजा गया। चिकित्सक ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। घायल का इलाज चल रहा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव भुड़ियाभेड़ा निवासी अनुज प्रताप सिंह (24) पुत्र जितेंद्र सिंह व शोभित (21) पुत्र सुनील शुक्ला दोस्त थे। मंगलवार सायं करीब पांच बजे दोनों लोग बाइक से राजेपुर जा रहे थे। बाइक अनुज प्रताप चला रहा था। दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे। नासा नाला के पास एक एंबुलेंस ने बाइक को टक्कर मार दी, इससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक एंबुलेंस लेकर मौके से भाग गया। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सक ने अनुज प्रताप को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। शव देख परिजन बिलखने लगे। अनुज की एक वर्ष पहले शादी हुई थी। मां प्रभा देवी, पत्नी रानी सिंह, भाई अभय व बहन स्वीटी का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

अनुज के पिता जितेंद्र सिंह तहसील अमृतपुर में एक अधिवक्ता के मुंशी हैं। थानाध्यक्ष सुदेश सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे। शिकायती पत्र मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें