मोहम्मदाबाद। पिकअप की टक्कर से रविवार बाइक सवार ग्रामीण की रविवार रात को मौत हो गई। जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव अलीदासपुर निवासी वेदराम पाल (55) रविवार को अपने भतीजे अवनीश के साथ बाइक से बीमार भतीजी को देखने जनपद कन्नौज के कस्बा सौरिख गए थे। वापस आते समय रात में ताजपुर रोड नवोदय विद्यालय के पीछे भट्ठे के पास पिकअप की टक्कर से दोनों लोग घायल हो गए। एंबुलेंस से उन्हें लोहिया अस्पताल लाया गया। वहां डॉक्टर ने वेदराम को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल अवनीश का इलाज चल रहा है। वेदराम की पत्नी मीरा व दो पुत्रों में रविपाल व दीपक हैं। बाइक चालक अवनीश हेलमेट लगाए था।