फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा से बाइक से आ रहे युवक की दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
अभिषेक का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कंपिल। नोएडा से कंपिल अपने घर आ रहे बाइक सवार युवक को कासगंज में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। घर के इकलौते बेटे की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला बारह पत्थर निवासी गुड़िया देवी पत्नी बसंत कुमार का 21 वर्षीय इकलौता बेटा अभिषेक कुमार नोएडा में एक वर्ष से प्राइवेट कंपनी में कार्य कर रहा था।
अचानक मां की तबीयत बिगड़ जाने की सूचना पर वह बाइक से गुरुवार को कासगंज से होते हुए कंपिल आ रहा था। वह हेलमेट लगाए था। देर शाम कासगंज के सहावर के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। इसके साथ ही परिजनों को घटना की जानकारी दी।
परिजन अस्पताल पहुंचे और अभिषेक का इलाज कराकर निजी वाहन से घर लेकर जाने लगे। रास्ते में उसकी हालत बिगड़ गई और कुछ देर में ही उसने दम तोड़ दिया। परिवार के इकलौते बेटे की मौत की सूचना से घर में कोहराम मच गया। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही मां गुड़िया देवी बेहोश होकर जमीन पर गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें