कायमगंज। रेलवे स्टेशन के पास अलीगंज रोड पर गन्ना लदे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के गांव इजहौर के मजरा उलियापुर निवासी सदानंद का 25 वर्षीय पुत्र अक्षय कुमार होली के पर्व पर खरीदारी करने बाजार आया था। देर रात वह बाइक से घर वापस जा रहा था, तभी स्टेशन के पास अलीगंज रोड पर गन्ना लदे ट्रैक्टर की टक्कर से वह गंभीर घायल हो गया।
पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। परिजन बुरी तरह बिलख रहे थे। होली के पर्व की खुशियां मातम में बदल गईं। अक्षय की पत्नी रेनू व मां अनीता की हालत खराब थी। युवक के दो पुत्रियां व एक पुत्र है। (संवाद)