फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: होली के बाद मंगलवारी आस्था, नीबकरोरी धाम में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन
नीम करोरी मंदिर के गेट पर भक्तो की भीड़। - फोटो : आवास विकास तिराहे पर जाम में फंसे वाहन।
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। होली के बाद पहले मंगलवार को नीबकरोरी धाम में हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। सुबह से ही मंदिर में भक्तों की कतारें लग गईं, इससे मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। मंदिर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस बल ने मोर्चा संभाला।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह से ही श्रद्धालु हनुमान जी के दर्शन कर बाबा नीबकरोरी महाराज के चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद लेते रहे। इस दौरान नीम करौरी चौकी इंचार्ज समेत कई पुलिस कर्मियों ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाई। मंदिर में भक्तों की लगी लंबी लाइन के बावजूद दर्शनार्थियों की भीड़ शाम होने तक दर्शन करती रही।
स्थानीय लोगों का कहना है कि होली पर घर लौटे लोग सपरिवार मंदिर में दर्शन करने आ रहे हैं, जिससे इस बार भीड़ अधिक हो गई है।


पंचमी तिथि और मंगलवार का शुभ संयोग

मंदिर के मुख्य पुजारी त्यागी जी महाराज ने बताया कि सामान्य दिनों की तुलना में इस मंगलवार को श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना अधिक रही।पंचमी तिथि और मंगलवार का विशेष संयोग होने के कारण दूर-दूर से भक्त यहां दर्शन करने पहुंचे हैं। भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है। इस दौरान श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें