फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ट्रक भिड़े, बीच में फंसने से बाइक चालक की मौत

Mon, 09 Apr 2018 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
fire - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
इटावा बरेली हाईवे पर स्थिति हरियाली बाजार के पास सोमवार देर रात दो ट्रकों की आमने सामने भिड़ंत में बाइक चालक बीच में फंस कर कुचल गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। दोनों ट्रक के चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। अनियंत्रित हुए ट्रक और बाइक खंदी में गिर गई। दोनों ट्रकों में आग लग गई। इससे ट्रक धूं धूं कर जलने लगे। घटना की सूचना पर पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची। दमकल टीम ने ट्रक में लगी आग पर काबू पाया। पुलिस ने घायलों को लोहिया अस्पताल भेज दिया। एसडीएम सदर ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव लतापुर निवासी जयसिंह का पुत्र अक्षय शाक्य (24) जहानगंज बघार नाले पर स्थित मेडिकल कालेज में नौकरी करता था। वह सोमवार देर शाम ड्यूटी कर बाइक से घर जा रहा था।

इटावा बरेली हाईवे पर हरियाली बाजार के पास गांव जैतपुर मोड़ पर मोहम्मदाबाद से आ रहे मिट्टी लदे ट्रक और फर्रुखाबाद से मोहम्मदाबाद जा रहे खली ट्रक में आमने सामने भिड़ंत हो गई। दोनों ट्रक के बीच में अक्षय शाक्य के आने से वह कुचल गया और उसकी मौत हो गई। मृतक हेलमेट नहीं लगाए था। दोनों ट्रक के चालक और परिचालक ट्रक से सड़क पर गिर गए। दोनों ट्रक और बाइक खंदी में गिर गई। इससे ट्रकों में आग लग गई और वह धूं धूं कर जलने लगे। घटना देख आसपास के लोगों ने दमकल टीम और पुलिस को जानकारी दी। दमकल टीम, जहानगंज एसओ वीरपाल सिंह तोमर, मोहम्मदाबाद कोतवाल राजेश पाठक, दरोगा त्रिभुवन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल टीम ने ट्रकों में लगी आग को पानी डाल कर काबू किया। घायलों को लोहिया अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


एसडीएम सदर अजीत कुमार भी मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। घटना की खबर मिलने पर मृतक अक्षय शाक्य के परिजन मौके पर पहुंचे। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। उधर अमृतपुर प्रतिनिधि के अनुसार गांव रेगापुर निवासी आलोग कुमार और कन्हैया बाइक से करनुपुर दत्त में शाम को दूध देने गए थे। वहां से वापस लौटते समय तांगे का घोड़ा बिदक गया। उसने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल भेजा गया। शमसाबाद प्रतिनिधि के अनुसार गांव मल्लू का नगला निवासी शिव शंकर गांव के युवक बृजपाली के साथ बाइक से कायमगंज गया था। वहां से वापस लौटते समय भुकसी गांव के पास बिजली पोल से बाइक टकरा गई। इस हादसे में दोनों घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।

मोहम्मदाबाद। गांव लतापुर निवासी जयसिंह के दो पुत्र है। सबसे बड़ा पुत्र अक्षय शाक्य था। जिसकी शादी फरवरी 2018 में नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव अठरूइया निवासी सुजाता के साथ हुई थी। पति की मौत की खबर मिलने पर पत्नी मौके पर पहुंची। पति का शव देखकर वह अचेत होकर गिर पड़ी। उसका रो-रोक कर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें