फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: युवक की तलाश में बिहार पुलिस ने दी दबिश

Wed, 12 Nov 2025 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मंगलवार को बिहार की पुलिस ने राजेपुर क्षेत्र के गांव हरिहरपुर में एक युवक की तलाश में दबिश दी। युवक पुलिस के हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

बिहार के विष्णुपुर टोला निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बेटी को कल्लू नाम का युवक ले गया है। पुलिस जांच में आरोपी की मोबाइल लोकेशन जनपद फर्रुखाबाद के राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव हरिहरपुर में मिली।
इसी आधार पर बिहार पुलिस के दरोगा लाल सहाय तिवारी महिला कांस्टेबल के साथ राजेपुर थाना पहुंचे। स्थानीय पुलिस के साथ गांव हरिहरपुर दबिश दी। पुलिस ने गांव के कई स्थानों पर जानकारी की, लेकिन युवक का पता नहीं चल सका। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें