फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी, वालीबाल प्रतियोगिता में युवाओं ने जौहर दिखाए

विज्ञापन
राजेपुर नेहरू युवा केंद्र की ओर से हो रही कबड्डी। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कबड्डी व वालीबॉल में भुसेरा की टीम विजेता
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। नेहरू युवा केंद्र की ओर से मंगलवार को राजेपुर में खेल प्रतियोगिताएं कराई गईं। इसमें प्रतियोगियों ने दमखम दिखाया।
ब्लॉक राजेपुर में यूथ क्लब बनने के बाद मंगलवार को खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें भुसेरा, राजेपुर, हमीरपुर सोमवंशी, कनकापुर की टीमों ने प्रतिभाग किया। कबड्डी व वालीबॉल प्रतियोगिता में युवाओं ने पूरा दमखम लगाया।
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र के अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि कबड्डी व वालीबॉल में भुसेरा की टीम विजेता व हमीरपुर सोमवंशी की टीम को उपविजेता रही। प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह ने युवाओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद से स्वास्थ्य अच्छा रहता है। युवाओं को खेल के प्रति जागरूक रहने की जरूरत है। इस दौरान शोभा यादव, आशुतोष दीक्षित, अमन सिंह, कौशलेंद्र, संदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें