फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: भरत मिलाप ने दिया भाईचारे का संदेश

Sat, 11 Oct 2025 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-04, अमृतपुर में रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
अमृतपुर। रामलीला मैदान में रात में भरत मिलाप की लीला का मंचन किया गया। भगवान श्रीराम और भरत के मिलन का दृश्य इतना भावनात्मक था कि दर्शकों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

मंच पर जब भरत ने श्रीराम के चरणों में सिर झुकाया तो श्रीराम ने उन्हें गले लगा लिया। कस्बे में आयोजित रामलीला में कलाकारों ने भरत मिलाप की लीला का सुंदर मंचन किया। पंडाल जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा।
रामलीला कमेटी के मंत्री महेश अवस्थी ने कहा कि भरत जैसा त्यागी और बैरागी न पहले हुआ, न आगे होगा। यदि हर व्यक्ति भरत का चरित पढ़े और उनसे प्रेरणा ले तो भाई-भाई के झगड़े समाप्त हो जाएंगे। रामलीला के मंचन के समाप्त के बाद राम-भरत मिलन की आरती उतारी गई। पंडाल दर्शकों से भरा रहा।

फोटो-04, अमृतपुर में रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें