फर्रुखाबाद। बाबा भैरवनाथ रिलीजियस एंड चेरिटेविल ट्रस्ट की ओर से बाबा भैरवनाथ का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। केक कटते ही भक्तों ने जय बाबा भैरोनाथ के जोरदार उद्घोष लगाए। इसके भंडारे का आयोजन किया गया। इससे पहले सुबह हवन-पूजन हुआ। वहीं, नितगंजा स्थित छोटे बाबा भैरवनाथ मंदिर में भी हवन-पूजन हुआ।
गुरुवार को श्री बाबा भैरवनाथ सिद्ध पीठ धाम भैरवघाट मंदिर में सुबह हवन-पूजन शुरू हुआ। हवन कुंड में अध्यक्ष राजू शिवानी, इनके पिता रूपचंद्र शिवानी, आगरा से आए डा. शेखर बाजपेयी, अनिल पांडेय, पंकज शुक्ल एडवोकेट आदि ने आहुतियां डालीं। इसके बाद बाबा भैरवनाथ और काली मां को छप्पन भोग लगाने के बाद आरती हुई। दोपहर में भंडारा शुरू किया गया। भंडारे के लिए महिला और पुरुष पांडाल बनाया गया था।
पांडाल में पंक्तिवार महिलाओं और पुरुषों को बैठाकर उन्हें पूड़ी, सब्जी, हलवा और दहीबड़े का भंडारा परोसा गया। शाम को जैसे ही केक कटा तो पूरे मंदिर परिसर में जय बाबा भैरवनाथ के उद्घोष गूंज उठे। भंडारे की व्यवस्था में सचिन मिश्र, शालिनी शिवानी, रेखा अग्रवाल, क्षमा गुप्ता, नंदनी शिवानी, सीमा, सुनीता, कुमकुम शिवानी, भरत शिवानी, मीनू रस्तोगी, पूनम, लक्ष्मी पांडेय, सोनी रस्तोगी आदि ने व्यवस्था संभाली।
इस अवसर पर वेदप्रकाश गुप्ता, मिंटू रस्तोगी, मनीष वर्मा, रमाशंकर, आर्यभूषण गुप्ता, गोपाल दीक्षित, शिवशरन लाल राजपूत, पुन्नी शुक्ल, संजू दीक्षित, राजीव अग्रवाल और डा. वीनू गुप्ता और मोनू शिवानी आदि मौजूद रहे।
उधर, नितगंजा स्थित श्री बाल भैरवनाथ मंदिर में भी बाबा भैरवनाथ का जन्मदिन धूमधाम से मना। मुख्यमार्ग पर बनाए गए विशाल हवन कुंड में मंत्रोच्चारण के बीच भक्तों ने आहुतियां डालीं। हवन के बाद बाबा भैरवनाथ की आरती हुई और इसके बाद लाइन लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर दिनेश गुप्ता, पंकज रस्तोगी, संजीव कुमार, धर्मेंद्र, उमेश कुमार, दीपक, पंकज अरोड़ा और इंद्रप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।