फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कलक्ट्रेट में भाकियू का धरना, मांग पत्र सौंपा

विज्ञापन
फोटो-23 कलक्ट्रेट स्थित धरनास्थल पर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते किसान नेता। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। भारतीय किसान यूनियन स्वराज गुट के पदाधिकारियों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। किसानों ने चकबंदी में अनियमितताओं, मार्ग अवरोध, कब्जा विवाद और किसानों की सुरक्षा जैसे मुद्दों को उठाते हुए प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा की अगुवाई में पहुंचे किसान नेताओं ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल को दिया। कहा कि ग्राम भूलनपुर चिरपुरा एवं अन्य मौजों में चकबंदी कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं। पुराने मकानों और आबादी भूमि के ऊपर से सेक्टर मार्ग फांसकर ग्रामीणों का आवागमन बाधित किया जा रहा है। कई किसानों की पुश्तैनी भूमि में कूटरचित प्रविष्टियां दर्ज कर दी गई हैं जिससे विवाद बढ़ता जा रहा है।
नगला जोधा-गनीपुर जोगपुर के किशनपाल, जयपाल, दिलीप कुमार ने बताया कि उनकी लगभग पांच बीघा भूमि पर दबंग कब्जा कर चुके थे। राजस्व विभाग ने कब्जा तो हटवा दिया लेकिन कब्जाधारियों ने दोबारा धमकी दी और मारपीट कर घायल कर दिया। किसानों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग दोहराई। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि समस्याओं का निराकरण जल्द न होने पर आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। प्रदीप राठौर, पप्पू राठौर, शंकर कश्यप, राहुल राय, लालू गंगवार, अमित ठाकुर, अभय मिश्रा, मनोज कश्यप, अर्जित सिंह, प्रवीन राजपूत, मानेंद्र सिंह, सौरभ दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें