फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाइयों को तिलक कर की लंबी उम्र की कामना

Fri, 13 Nov 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। भाई दूज शुक्रवार को पारंपरिक तौर तरीकों से मनाया गया। बहनों ने भाइयों को तिलक कर उनकी लंबी उम्र की कामना की। पर्व पर रोडवेज बसों व ट्रेनों में खासी भीड़ रही। बहनें डग्गामारों से मायके पहुंचीं।
विज्ञापन


यम द्वितीया को भैया दूज मनाया जाता है। बहनों ने भाई को तिलक कर लंबी उम्र व सुख समृद्धि की कामना की बहनों ने भाइयों की आरती उतार कर मुंह मीठा कराया। साथ ही गणेश, यम, यमदूतों व यमुना का भी पूजन किया गया। भाइयों के घर न पहुंच पाने पर बहनों ने नारियल को स्वरूप मानकर पूजन किया। इसके बाद उपवास तोड़ा।

पर्व पर बहनों को मायके पहुंचने के लिए खासी दिक्कत उठानी पड़ी। प्राइवेट बसें फुल होकर गईं। रोडवेज बसों व ट्रेनों का भी यही आलम रहा। इनमें चढ़ने को यात्रियों में आपस में धक्कामुक्की और मुंहाचाहीं भी हुई। डग्गामार वाहनों ने करीब डेढ़ गुना ज्यादा किराया वसूला। कमालगंज, मोहम्मदाबाद, कायमगंज व अमृतपुर रूटों का यही हाल रहा। भाई दूज के पर्व पर शृंगार और मिठाई की दुकानों पर भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें