फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान चित्रगुप्त की आराधना कर पूजी कलम दवात

Fri, 13 Nov 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कायस्थ सभा फतेहगढ़ की ओर से चित्रगुप्त मंदिर में शुक्रवार को भगवान चित्रगुप्त का पूजन किया गया। हवन में आहुतियां डालकर कलम दवात की पूजा हुई। शाम को निकली शोभायात्रा में भगवान के विभिन्न स्वरूपों की झांकियां निकाली गईं।
विज्ञापन


शोभायात्रा में सबसे आगे भगवान गणेश के साथ ऋद्धि और सिद्धि की झांकी थी। इसके बाद भगवान विष्णु, महालक्ष्मी, राम दरबार, शंकरजी, साईं बाबा, मां दुर्गा की मनमोहक झांकियां थीं। अंत मेें भगवान चित्रगुप्त की झांकी थी। शोभायात्रा में डीजे और बैंड की धुन पर युवा जमकर थिरके।

मंदिर से शुरू होकर शोभायात्रा फतेहगढ़ चौराहा, गाडीखाना, एलआईसी तिराहा, कोतवाली, सेंट्रल बैंक तिराहा होते हुए मंदिर पर समाप्त हुई। महिलाओं और बच्चों ने शोभायात्रा में बढ़ चढ़ कर शिरकत की। यात्रा में राममोहन दास, चंद्रोदय सक्सेना, अभिषेक सक्सेना मेजर, रजनीश श्रीवास्तव, दुष्यंत श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, आदि रहे।
विज्ञापन


वहीं, फर्रुखाबाद कायस्थ सभा की ओर से चित्रगुप्त भवन पक्कापुल में हवन पूजन हुआ। पुरोहित महावीर प्रसाद ने मंत्रोच्चारण के साथ हवन में आहुतियां डलवाईं। आलोक रायजादा, विनोद कुमार, कुलदीप, चीकू, निर्भय सक्सेना, रघुनाथ बिहारी, आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें