फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा 42 के पार, लोग बेहाल

Wed, 19 Apr 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
धूप से बचने के लिए मुंह ढंककर निकलती छात्राएं। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
अप्रैल माह में ही ज्येष्ठ माह की तरह से पड़ रही गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। लगातार बढ़ रहे तापमान से लोगों का हाल बेहाल है। बुधवार को तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से लोगों का हाल बुरा रहा।
विज्ञापन



वैसे मई व जून माह में गर्मी अपना प्रकोप दिखाती है। पर इस बार मार्च माह से ही गर्मी पड़नी शुरू हो गई थी। अप्रैल के पहले सप्ताह से ही तापमान का बढ़ना शुरू हो गया। तापमान बढ़ने से गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है।

बुधवार दोपहर को तेज धूप और लपट चलने से लोगों का हाल बुरा हो गया। रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डे पर भीषण गर्मी से यात्रियों का हाल बुरा था। दोपहर के समय व्यस्त रहने वाली रेलवे रोड, त्रिपोलिया चौक, घुमना बाजार, लोहाई रोड और पक्कापुल आदि मुख्यमार्गों पर सन्नाटा सा पसरा नजर आया।
विज्ञापन




डिप्टी सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर ने बताया कि धूप में निकलते वक्त फुल आस्तीन के कपड़े पहनेें। ढीले-ढाले कपड़े पहनें। सिर पर अंगौछा, रुमाल या अन्य कपड़ा बांध लें। धूप में सफर करके घर आने के बाद तत्काल पानी न मिलें। बच्चों को धूप में न खेलने दें। दोपहर 11 से शाम चार बजे तक विशेष तौर पर धूप से बचाव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें