फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बीईओ को निरीक्षण में मिली गंदगी, अनुदेशक अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शमसाबाद। खंड शिक्षाधिकारी को निरीक्षण में एक अनुदेशक अनुपस्थित मिला। विद्यालयों में गंदगी मिली। बच्चों की कम उपस्थिति देखकर नाराजगी जताई। खाद्य सामिग्री को रसोईघर में कंटेनर में रखने के निर्देश दिए। सात दिनाें में व्यवस्था ठीक न मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
शनिवार को खंड शिक्षाधिकारी सतीश वर्मा विद्यालयों का निरीक्षण करने निकले। सुबह 9.15 बजे उच्च प्राथमिक विद्यालय इमली दरवाजा पहुंचे। प्रधानाध्यापक विनोद कुमार ने बताया कि स्कूल मं 283 बच्चे पंजीकृत हैं। रजिस्टर पर हाजिरी नहीं लगी मिली। विद्यालय परिसर में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताते हुए सफाई रखने के निर्देश दिए। स्कूल में कार्यरत एक अनुदेशक अनुपस्थित पाया गया। प्राथमिक विद्यालय प्रथम बाजारा मंडी में प्रधानाध्यापिका सीसीएन पर थीं। अभिलेख देखकर बीईओ ने एमडीएम की जानकारी की। रसोईघर में रखी खाद्य सामिग्री की एक्सपायरी जांची। रसोईघर से लेकर विद्यालय परिसर में गंदगी देखकर सफाई रखने के निर्देश दिए। 177 बच्चों के सापेक्ष 75 बच्चे मौजूद मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी ने उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए। कहा कि रसोईघर में खाद्य सामिग्री केा कंटेनर में ही रखा जाए। सात दिनों में व्यवस्था सही न होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें