फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मंडी में छाया बेंगलुरु का टमाटर और मध्यप्रदेश का प्याज

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। स्थानीय सब्जी उत्पादकों की प्याज की फसल खराब होने से मध्यप्रदेश का प्याज मंडी में छाया है। प्याज का दाम भी बढ़कर थोक में 28 रुपये और फुटकर में 40 रुपये पहुंच गया है। इस समय बेंगलुरु का टमाटर मंडी में आ रहा है।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले तक कृषि उत्पादन मंडी समिति स्थित सब्जी मंडी में थोक भाव में प्याज 10 से 12 रुपये बिक रहा था। इसके बाद भाव बढ़ने शुरू हुए तो 28 रुपये किलो प्याज थोक में बिकने लगा, जबकि फुटकर में 40 रुपये किलो बेचा जा रहा है। सब्जी उत्पादक कोरीखेड़ा ग्राम पंचायत के प्रधान अशोक शाक्य का कहना है कि मई में तैयार होने वाली प्याज की फसल स्थानीय किसानों ने की थी लेकिन उस समय ओले गिरने व अत्यधिक तेज बरसात से 80 प्रतिशत फसल खराब हो गई। जो बची 20 प्रतिशत फसल हुई, उसका माल भी अब निकल चुका। आढ़ती सलमान ने बताया कि इस समय मध्यप्रदेश का प्याज इटावा होकर कमालगंज मंडी में आ रहा है। इसलिए भाव बढ़े हैं। टमाटर के भाव भी ऊंचे बने हुए हैं। 800 से 900 रुपये तक 25 किलो की टमाटर की क्रेट बिक रही है, इसका भाव थोक में 32 से 35 रुपये किलो पड़ रहा। फुटकर में 40 से 50 रुपये किलो भाव है।

- सब्जी उत्पादक सनी शाक्य ने बताया कि नवंबर में लगाए गए टमाटर जब तैयार हुए तो 100 रुपये क्रेट के निचले भाव तक किसानों का टमाटर बिका। इस फसल में भारी नुकसान होने से फरवरी व मार्च में लगाए जाने वाले टमाटर की फसल बहुत से सब्जी उत्पादकों ने की ही नहीं। सब्जी व्यापारियों का कहना है कि स्थानीय माल अच्छा न निकलने से बेंगलुरु का टमाटर मंडी में आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें