फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में जानवर घुसने पर चलीं लाठियां, पांच घायल

Wed, 04 Nov 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद/मोहम्मदाबाद। खेत में जानवर घुसने के विवाद में चले लाठी-डंडों में मां-बेटा समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले की क्रास एनसीआर दर्ज कर घायलों को मेडिकल के लिए भिजवाया। उधर, मोहम्मदाबाद कोतवाली के चौकीदार को हमलावरों ने पीट दिया। पीड़ित ने तीन लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव हंसापुर गौराई निवासी मानसिंह के खेत में जानवर घुस आए। मानसिंह गांव के ही धर्मेंद्र सिंह के घर उलाहना देने गए तो कहासुनी होने लगी। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच लाठीडंडे चलने लगे। एक पक्ष से धर्मेंद्र की मां कमला देवी और भाई गौतम तथा दूसरे पक्ष से रेखा और कुनेंद्र घायल हो गए। धर्मेंद्र सिंह ने मानसिंह, कुनेंद्र सिंह, वंदना और पूजा तथा दूसरे पक्ष से मानसिंह ने धर्मेंद्र कुमार, गौतम और रेखा के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।

मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार, गांव रठौरा नगला नीम निवासी चौधरी कठेरिया कोतवाली में चौकीदार हैं। आरोप लगाया कि मंगलवार रात रुकमंगल यादव, संजू यादव और रामब्रज ने चुनावी रंजिश में पीट दिया। पुलिस ने एनसीआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें