फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को पढ़ने अवश्य भेजें-डीएम

Mon, 22 Dec 2014 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गिहार बस्ती लकूला में सोमवार को जिलाधिकारी ने वैकल्पिक शिक्षा केंद्र का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने गिहार बस्ती में रहने वाले लोगों से कहा कि वह लोग अपने बच्चों को पढ़ने के लिए अवश्य भेजें। उन्होंने परियोजना अधिकारी डूडा को आदेश दिए कि राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत गिहार बस्ती में समूहों का गठन करें।
विज्ञापन


जिलाधिकारी डा. एनकेएस चौहान सोमवार को गिहार बस्ती लकूला पहुंचे। उन्होंने यहां बनाए गए वैकल्पिक शिक्षा केंद्र का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने गिहार बस्ती के लोगों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि शिक्षा का जीवन में बहुत बड़ा महत्व होता है। शिक्षा से मनुष्य खुद का विकास करने के साथ ही देश के विकास में भी योगदान देता है।

उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि वह लोग वैकल्पिक शिक्षा केंद्र में बच्चों को पढ़ने के लिए अवश्य भेजें। डीएम ने परियोजना अधिकारी डूडा सियाराम सचान को आदेश दिए कि वह राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत गिहार बस्ती में समूहों का गठन करें। पीडी डा. डीआर विश्वकर्मा और डीआईओएस भगवत पटेल ने भी अभिभावकों से बच्चों को केंद्र में भेजने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें